हमें और जीने की चाहत न होती,
हमें और जीने की चाहत न होती,
अगर तुम न होते, अगर तुम न होते !
हमें और जीने की चाहत न होती,
अगर तुम न होते, अगर तुम न होते !
भंवर में ही रहते किनारा न मिलता,
हमें जो तुम्हारा सहारा न मिलता,
भंवर में ही रहते किनारा न मिलता,
किनारे पे भी तो लहर आ डुबोती,
अगर तुम न होते, अगर तुम न होते !
हमें और जीने की चाहत न होती,अगर तुम न होते , अगर तुम न होते !

तुम्हें क्या बताऊँ , की तुम मेरे क्या हो,
मेरी ज़िन्दगी का तुम्ही आसरा हो,
तुम्हें क्या बताऊँ , की तुम मेरे क्या हो,
मेरी ज़िन्दगी का तुम्ही आसरा हो,
मैं आशा की लड़ियाँ , न रह रह पिरोती,
अगर तुम न होते, अगर तुम न होते !
हमें और जीने की चाहत न होती,
अगर तुम न होते , अगर तुम न होते !
हर एक ग़म तुम्हारा सहेंगे खुशी से,
करेंगे न शिकवा, कभी भी खुशी से,
हर एक ग़म तुम्हारा सहेंगे खुशी से,
करेंगे न शिकवा, कभी भी खुशी से,
जहाँ मुझपे हँसता, खुशी मुझपे रोती,
अगर तुम न होते, अगर तुम न होते !

No comments:
Post a Comment